-
संक्रमण नियंत्रण के लिए “Mini Lockdown” होगा
-
अब यूपी में हर हफ़्ते लगेगा वीकेंड Lockdown
-
अब प्रदेश में सप्ताह में 2 दिन लागू होगा लॉकडाउन
-
प्रदेश में सभी दफ्तर भी और बाजार भी 2 दिन होंगे बंद
MINI LOCKDOWN : कोरोना को लेकर यूपी की सरकार ने लगाया मिनी लॉकडाउन
कोरोना के कारण देश की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना से रोज हजारो से अधिक लोग संक्रमित हो रहे है। और यह संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने तीन दिन का लॉकडाउन लगाया था। जो आज समाप्त हो गया है। फिर इसके बाद सरकार ने एक और फैसला लिया और उत्तर प्रदेश में MINI LOCKDOWN / मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है।
क्या है MINI LOCKDOWN / मिनी लॉक डाउन समझे
कोरोना से बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया। और आदेश जारी किय की अब सभी बाजार, माल और अन्य दुकाने सप्ताह में 2 दिन बंद रहेंगे। प्रदेश में सभी बाजार और मॉल सोमवार से शुक्रवार तक सुनह 9 बजे से रात के 9 बजे तक खुले रहेंगे तथा शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगी।
क्या होगा साप्ताहिक बंदी के दौरान
जब प्रदेश में साप्ताहिक बंदी रहेगी उस समय सरकार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस अभियान में जब बाजार और मॉल बंद रहेंगे तब उन जगहो की सफाई की जाएगी। और इसके साथ सैनिटाइजेशन भी किया जायेगा। बाजारों और मॉलो की स्वच्छता पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जायेगा।
साप्ताहिक बंदी के समय बैंक नहीं रहेंगे बंद
प्रदेश में साप्ताहिक बंदी के दौरान बैंक नहीं रहेंगे बंद, बैंक में सभी काम जारी रहेगा। बैंक में आने जाने वालो लोगो और बैंक कर्मचारियों को करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन। प्रदेश के सभी
औद्योगिक संस्थान भी खुले रहेंगे। औद्योगिक संस्थान में भी शनिवार और रविवार को होगा सेनिटाइजेशन का कार्य। हॉस्पिटलों में पर्याप्त मात्रा में रखा जायेगा आक्सीजन। हॉस्पिटलों में 48 पहले से ही रखा जायेगा आक्सीजन का बैकअप।
बिना मास्क के बाहर निकलने पर लगाया जायगा जुर्माना और जो लोग बिना किसी काम के बाहर घूमते हुए मिले तो सख्ती के साथ किया जायेगा ब्यवहार। कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे अभियान का लिया फीडबैक। और कहा की वर्तमान म जिन जगहो पर काम चल रहे है वंहा पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से हो पालन। जो कार्य चल रहे है जैसे की एक्सप्रेस वे, डैम निर्माण, जगह जगह पर बाढ़ को देखते हुए तट बँधो की मरमत। ये सभी काम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जारी रखा जायेगा।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में रोजाना 50 हजार कोरोना टेस्टिंग करने का आदेश दिया है। ग्राम प्रधानो से भी सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। गाओं में सफाई अभियान चलने को कहा गया है।
प्रदेश के कई जिलों में सख्त करवाई बरतने का आदेश दिया है। जिनमे कानपूर, देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी और बलिया शामिल है।