भोपाल : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस
जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ा तब उसके तुरंत बाद ही उनके समर्थक बगावत पर उतर आये | ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के बड़े ही दिग्गज नेताओ में से एक है| उनके साथ बहुत ही तादाद में लोग हमेंसा से खड़े रहते है और सिंधिया की हर एक बात पर ध्यान देते है | उसके बाद उनके समर्थक भी बहुत बड़े पैमाने पर अपने अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है |इस कारण से सिर्फ विधायक और मंत्री ही नहीं बल्कि पार्टी जिला अध्यक्ष और महासचिव से लेकर पार्टी के अन्य कारकर्ताओ ने भी अपने पदों से इस्तीफा देना चालू कर दिया है | यह सब इस्तीफे आशिक नगर में सामूहिक रूप से सौपे गए है |
अशोक नगर से सामूहिक इस्तीफे
जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे की खबर सामने आया | अशोक नगर से बहुत ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और कुछ पद पर बैठे नेता पार्टी दफ्तर पर पहुंच गए | इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तरफ से बहुत सारे लोगो ने भी सामूहिक इस्तीफे देना शुरू कर दिया | इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक ( शिवपुरी-कोलारस ) महेंद्र यादव ने भी अपने इस्तीफे को दे दिया | शिवपुरी-कोलारस से पार्टी के अन्य कई लोगो ने भी अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया |
ग्वालियर से भी आये इस्तीफे
ग्वालियर के चहिते नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद प्रवीण अग्रवाल ने कांग्रेस मप्र उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ व मेला प्रधिकरण के पद से तुरंत ही इस्तीफा दे दिया | और वह साथ में यह भी बोला की सिंधिया उनके अपने नेता है और हमेसा सिंधिया के साथ खड़े रहेंगे |
इंदौर से प्रमोद टंडन ने भी छोड़ी कांग्रेस
इस बगावत के बाद शुरू होने के बाद इंदौर शहर से कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी कांग्रेस छोड़ दिया है | पार्टी से पिछले डेढ़ साल से वह नाराज थे और वह पार्टी पर कई बार आरोप भी लगा चुके थे | इसके साथ ही इंदौर में उनके साथ कुछ लोगों ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है |
शिवपुरी से महासचिव और सचिव के इस्तीफे
कांग्रेस के नेता व प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और उनके साथ वंहा के प्रदेश सचिव राकेश जैन और उनके साथ और कई लोगो ने भी अपने पदों से इस्तीफे दे दिया है |
उज्जैन ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हमेसा से खड़े रहे व कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया और अपने पद को छोड़ दिया | इसके साथ भोपाल से भी बहुत लोगो ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है |